गुरुवार को गाय को यह 1 चीज  खिलाने से दूर होगी सारी  दरिद्रता  

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान् को समर्पित होते है। लेकिन गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा होती है।

यदि आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, तो इससे आपके जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। आप अपनी गरीबी को हटा सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे गुरुवार के दिन गाय को खिलाने से आपकी सारी दरिद्रता का धीरे धीरे अंत होने लगेगा। आइये इसके बारे में जानते हैं  

हिन्दू धर्म में गाय को माता के समान दर्जा दिया गया है और पवित्र माना गया है। गौ सेवा और पूजा करने से साधक के जन्मो जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और आगे का मार्ग प्रशस्त होता है। 

गुरुवार के दिन गाय को गुड़ जरूर खिलाएं। इससे आपके घर में सुख समृद्धि आएगी और गरीबी का अंत धीरे धीरे होने लगेगा।  

आप गाय को गुड़ के साथ घी रोटी भी खिला सकते हैं। ऐसा करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में अन्न धन से भण्डार सदैव भरा रहेगा।  

गुरुवार के दिन यह कार्य करने से घर में सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होती है और परिवार में खुशहाली आती है। 

गौ माता को कभी भी बासी भोजन न खिलाएं, ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं और जिससे आपको कष्ट आ सकता है। 

हमारे शास्त्रों में भी यह स्पष्ट कहा गया है कि गोसेवा करना नारायण (भगवान) की सेवा के समान है। जो व्यक्ति इस भावना से गोमाता की सेवा करता है, वह ईश्वर का प्रिय बन जाता है।